आगरा। लायंस क्लब आगरा आकाश की अंतिम कार्यकारिणी बैठक डी-जेल हाउस, कारगिल चौराहे पर आयोजित की गई। बैठक में सत्र 2026-27 के लिए मुकेश गोयल को क्लब का अध्यक्ष, संजय अग्रवाल को सचिव और नितिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने वर्षभर किए गए सेवा कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी सदस्यों का आभार जताया। समन्वयक मनोज गुप्ता ने कहा कि क्लब समाजसेवा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।इस अवसर पर अनुराधा गुप्ता, नितिन अग्रवाल, सुनील शर्मा, आरके खन्ना, दाऊ दयाल गुप्ता, संजय संजीव आदि उपस्थित रहे।