फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कमेटी की सिफारिश के आधार पर तय हो एमएसपी, खरीद की हो गारंटी

Wed, 29 Jan 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
करहल में किसान सम्मान पंचायत में बोलते किसान नेता। संवाद
विज्ञापन
करहल। तहसील क्षेत्र के गांव जरिया नीमखेड़ा में बुधवार को किसान पंचायत का आयोजन किया गया गया। इसमें भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को उठाया। कहा कि कमेटी की सिफारिश के आधार पर एमएसपी तय हो, इसके साथ ही खरीद की भी गारंटी हो। भाकियू ने तहसीलदार को 7 सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

किसान पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्याक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि कमेटी की सिफारिश के आधार पर एमएसपी और खरीद गारंटी कानून बने l किसानों की फसल पूर्ण रूप से एमएसपी पर खरीदी जाए, इसके लिए क्रिय केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए। जिलाध्यक्ष लालू भैया ने कहा कि किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई है। जिसकी वजह से किसान बिजली का बिल जमा करने में असमर्थ हैं। उन्हें मई तक का समय दिया जाए। 7 सूत्री मांगों पर सुनवाई कर आदेश जारी किए जाने की मांग रखी। किसान पंचायत में राजदीप सिंह, वीरभान सिंह, हाकिम सिंह, जर्मन सिंह, बेचेलाल, धनीराम वर्मा, राजकुमार, अनमोल, सुखराम, उन्नेश, शिशुपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें