फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले नाले दे रहे मौत: सांसदों का फूटा गुस्सा, बोले- लोगों की सुरक्षा अफसरों की जिम्मेदारी, ये लापरवाही पड़ेगी

Sat, 05 Sep 2026 10:04 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में खुले और गहरे नालों में गिरकर हो रही मौतों पर सांसदों ने नगर निगम अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए नालों को तत्काल ढकने की मांग की है। सांसदों ने कहा कि बारिश में जलभराव के दौरान नालों का अंदाजा नहीं रहता, ऐसे में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अफसरों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
आगरा के खुले नाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शहर के बीच से निकलने वाली नहरों को नगर निगम ने नाला बना दिया। अब यही खुले और गहरे नाले लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। इनके किनारे रहने वाले लोग नालों में गिरकर जान गंवा रहे हैं। बारिश में जलभराव होने पर नाले और साइड पटरी का अंदाजा नहीं रह जाता है। शहर और फतेहपुर सीकरी के लोकसभा सांसदों के साथ राज्यसभा सांसदों ने नालों में लोगों के गिरने के मामलों पर नगर निगम अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया। सांसदों ने साफ कहा है कि लोगों की सुरक्षा अफसरों की जिम्मेदारी है। अगर खतरनाक नाले नहीं ढके गए तो उनकी यह लापरवाही भारी पड़ेगी।
विज्ञापन



सांसदों की बात
रामजीलाल सुमन, सांसद, राज्यसभा-
नालों की सफाई हो या इन्हें ढकवाने का मामला, नगर निगम के अधिकारी केवल बंदरबांट के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। हर साल सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करते हैं। नालों में गिरकर होने रही मौतों के जिम्मेदार निगम के अधिकारी हैं। यह उनका कर्तव्य है कि खुले नालों में गिरने के हादसे ही न हों। लोगों की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है। उनके पास बजट है, संसाधन हैं, अधिकारी हैं। उससे नालों को सुरक्षित करने का काम करें। 

एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद- फ्रीगंज हो या काजीपाड़ा, लोगों की नाले में गिरकर मौत हो जाना बेहद गंभीर मसला है। मैंने इस मामले में अधिकारियों से बात की है। नालों को ढकने की कार्रवाई जल्द शुरू कराने के लिए कहा है। नगर निगम नालों की सफाई कराने के साथ ही उन्हें ढकवा दे ताकि जलभराव होने पर फिसलकर गिरने के हादसे ही न हों। शहर के बीच से घनी बस्तियों से नाले निकल रहे हैं। ये ढके जाएंगे तो दुर्गंध के साथ हादसे भी कम होंगे। 
विज्ञापन


राजकुमार चाहर, सांसद, फतेहपुर सीकरी - शहरी की सीमा में मेरे लोकसभा क्षेत्र का कुछ हिस्सा ही है लेकिन यहां एयरपोर्ट रोड पर धनौली नाला है जो किसी उपयोग में नहीं रहा। एयरपोर्ट के कारण अब नए सिरे से नाला निर्माण और इसे कवर कराने की योजना बना रहे हैं। बड़े और गहरे नाले ढकने ही चाहिए। दिशा की बैठक में अध्यक्ष के रूप में यह तय करेंगे कि नगर निगम, पालिका, पंचायत और जिला पंचायत जो भी नाला बनाए, वह कवर करने की योजना के साथ बनाए ताकि लोगों के जीवन से खिलवाड़ न हो। 

नवीन जैन, सांसद, राज्यसभा - मेयर के रूप में मैंने नालों की सफाई के साथ इन्हें ढकने का काम किया था। निर्माण की फाइल बनते ही उसे प्री-कास्ट से या लोहे के जाल से ढकने की व्यवस्था कर दी जाए। लोगों की जान कीमती है। दिशा समेत सरकारी बैठकों में इसका प्रस्ताव रखेंगे। जो खतरनाक नाले हैं उन्हें तत्काल ढकने की व्यवस्था की जाए। नालों को ढकने के बाद उन पर अतिक्रमण न हो, यह भी तय किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें