फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रन फॉर विकसित भारत से होगा सांसद खेल प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
रन फॉर विकसित भारत
विज्ञापन
आगरा। सांसद खेल प्रतियोगिता के लिए एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 21 से 25 दिसंबर तक होने वाले इस महोत्सव में जिलेभर के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में कुल 28 स्पर्धाएं रखी गई हैं, जिनमें विभिन्न आयु वर्गों और खेल विधाओं के प्रतिभागी शामिल होंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आगाज 21 दिसंबर की सुबह रन फॉर विकसित भारत के साथ होगा। प्रशासन और आयोजकों का दावा है कि इस रन में 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसे आगरा का अब तक का सबसे बड़ा जनभागीदारी वाला स्पोर्ट्स इवेंट कहा जा रहा है। शहर के स्कूल-कॉलेजों, स्वयंसेवी संस्थाओं और खेल संघों को इसमें सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया गया है।

आयोजन की तैयारियों पर चर्चा के लिए शनिवार रात तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैठक चली। अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री और आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल ने की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बताया गया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ एक मिनी मैराथन से होगा। जो रामलीला मैदान से पुरानी मंडी फूल सैयद चौराहा, कंपनी बाग होते हुए एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेगी। जिसमें मुख्य एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, ताइक्वांडो जूडो, रस्सी, हॉकी, कुश्ती, योग, आइस स्टॉक, पिट्टू, हैंडबॉल, टेनिस, शूटिंग, जिमनास्टिक, बॉक्सिंग, तलवारबाजी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती खो-खो, वालीबॉल, महिला क्रिकेट पावर लिफ्टिंग शतरंज मलखंभ आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, पूर्व एमडी दक्षिणांचल एसबीएस राठौर, आगरा ओलंपिक संघ के सचिव राहुल पालीवाल, संजय गौतम, दिगंबर सिंह ढाकरे, राजीव सोई, पंकज शर्मा, रिनेश मित्तल, आशीष वर्मा, हरीश कुमार, अनुज कपूर, हरदीप सिंह हीरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें