फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने दिए प्रशासन को सुझावः आबादी के हिसाब से करें दूध, सब्जी व आटे की आपूर्ति

Sun, 26 Apr 2020 11:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एसपी सिंह बघेल
विज्ञापन
सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने शनिवार को जिलाधिकारी व एसएसपी से सर्किट हाउस में मुलाकात करके कोरोना संक्रमण के बीच लोगों की दिक्कतों को दूर करने के उपायों पर चर्चा की और सुझाव दिए। 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि जिले की 25 लाख की आबादी पर औसतन 200 मिलीग्राम प्रति व्यक्ति दूध के हिसाब से भी पांच लाख लीटर दूध की उपलब्धता होनी चाहिए। प्रति व्यक्ति एक सौ ग्राम सब्जी के हिसाब से 250 टन सब्जी, 150 ग्राम प्रति व्यक्ति आटे के हिसाब से 375 टन आटा होना चाहिए। आरओ पानी की उपलब्धता, क्योंकि ज्यादातर जगह भूमिगत पानी खारा है। दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। 

कुल संक्रमितों में पांच से दस फीसदी की हालत नाजुक होती है। उनके लिए प्रशासन कितना तैयार है। क्या निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर तैयार हैं। संक्रमित लोगों के खाने की गुणवत्ता को किस तरह से व्यवस्थित रखा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेडिकल, पैरा मेडिकल और सैनिटाइजिंग के कार्यों में लगे कर्मचारियों को भी पीपीई किट (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) देनी चाहिए, ताकि वह संक्रमित होने से बचें। महत्वपूर्ण कार्यों में लगे लोगों को पास दिए जाएं।  
विज्ञापन

फल व सब्जियों के लाइसेंसी वेंडरों की प्रतिदिन जांच हो
सांसद एसपी सिंह बघेन ने कहा कि फल व सब्जियों के लाइसेंसी वेंडरों की प्रतिदिन जांच हो, क्योंकि वह नकदी से हर घर में लेनदेन कर रहे हैं। उनसे संक्रमण सबसे तेजी से फैलेगा। कानून व्यवस्था को बिगड़ने से बचाने के लिए क्या व्यवस्था है।

सांसद ने सुझाव दिया कि छोटे क्वारंटीन सेंटरों के स्थान पर बड़े कालेज व निजी विद्यालय, होटल और मैरिज होम को चुना जाए, क्योंकि वहां शौचालय व अन्य सुविधाएं होती हैं। इससे इनमें हताशा नहीं होगी। कोरोना का संक्रमण अब देहात तक पहुंच गया है, ऐसे में देहात के लिए अलग से कार्ययोजना तैयार करनी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें