फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांसद संजय सिंह का पत्र वितरित किया

Tue, 19 Dec 2023 05:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद संजय सिंह का पत्र वितरित किया
विज्ञापन


मैनपुरी। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सांसद संजय सिंह की ओर जेल से मतदाताओं के नाम लिखे गए पत्र का शहर में बुधवार को घर-घर जाकर वितरण किया गया गया। जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर भाजपा सरकार की लोकतंत्र विरोधी सोच को मतदाताओं को बताया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी से घबरा गई है। लोकतंत्र की हत्या करके आम आदमी पार्टी के नेताओं को एक के बाद एक करके जेल भेज रही है। इससे कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों को जनता के बीच लोकतांत्रिक तरीके से बेनकाब करने का काम कार्यकर्ता करेंगे। इस मौके पर हासिम अली, धनंजय सिंह, मुनेंद्र प्रताप सिंह, करन सिंह, पंकज राजपूत, फिरदोस बानो मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें