फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संगठन की मजबूती को तहसील प्रभारी बनाए

Tue, 19 Dec 2023 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन की मजबूती को तहसील प्रभारी बनाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन के आगरा मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर ने संगठन की मजबूती के लिए तहसील प्रभारी नामित किए हैं। प्रभारियों को तहसील स्तर पर संगठन को गतिशील करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य ने बताया कि मजबूत संगठन से ही किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी जा सकती है। इसके लिए तहसील स्तर पर प्रभारी बनाए गए हैं। तहसील सदर के लिए ओमप्रताप दीक्षित, तहसील करहल के लिए राजा ठाकुर, तहसील किशनी के लिए उदयवीर यादव, तहसील कुरावली के लिए योगेंद्र प्रसाद दुबे, तहसील भोगांव के लिए उमेश चंद्र प्रजापति और तहसील घिरोर के लिए राधेश्याम शाक्य को प्रभारी बनाया गया है। तहसील प्रभारियों को तहसील क्षेत्र में गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर तहसील क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें