फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अग्निकांड से पीड़ित परिवार से मिले साक्षी महाराज,  राहत राशि बढ़वाने के लिए की एसडीएम से बात

Wed, 07 Dec 2022 12:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

उन्नाव के भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने अग्निकांड से पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान एसडीएम से अधिक से अधिक मदद दिलाने के लिए कहा। 
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से बात करते सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के कस्बा पाढ़म में हुए अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोगों की मृत्यु होने पर उन्नाव के भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान मृतकों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही घटना के बारे में जानकारी ली। एसडीएम से बात कर अधिक से अधिक मदद दिए जाने की बात कही। 
विज्ञापन


नगला इमलिया निवासी रमनप्रकाश के दो मंजिला मकान में 29 नवंबर को आग लग गई थी। भीषण आग की चपेट में आकर जहां उनका व्यावसायिक एवं घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया वहीं उनके बड़े पुत्र, दो पुत्र वधुएं, दो नातियों एवं एक नातिन की जलकर मौत हो गई। मंगलवार को उन्नाव के सांसद और भाजपा नेता स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज पाढ़म पहुंचे। सांसद ने पहले मृतकों को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल रमनप्रकाश एवं उनके छोटे पुत्र नितिन को ढांढस बंधाते हुए उनसे घटना के बारे में जानकारी ली। 

ये भी पढ़ें - फिरोजाबाद अग्निकांड: रेस्क्यू के दौरान कई लोग हुए बेहोश, चोट भी लगी, मंजर देख कांप गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राहत राशि बढ़ाने के लिए कहा 

एसडीएम पारसनाथ मौर्या से पीड़ित परिवार को दी गई राहत राशि के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा अग्निकांड में पीड़ित का जान एवं माल का बड़ा नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई करना आसान नहीं है। बताया कि एसडीएम को निर्देश देकर अधिक से अधिक राहत राशि दिलवाने को कहा है। इस दौरान दिनेश लोधी, अमलेंद्र लोधी, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें