फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'देश में तेजी से बढ़ा गोमांस का निर्यात...' सांसद रामजीलाल सुमन ने भाजपा और आरएसएस को ठहराया जिम्मेदार

Mon, 07 Jul 2025 08:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने भाजपा सरकार और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। कहा कि भाजपा की ओर से गोमांस के कारोबार को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
सपा सांसद रामजीलाल सुमन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा सरकार में गोमांस का निर्यात तेजी से बढ़ा है। सरकार इसको लगातार प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने इसके लिए भाजपा और आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने संजय प्लेस में प्रेस वार्ता की। कहा कि पिछले 11 वर्षों में सबसे ज्यादा गोमांस (बीफ) का निर्यात भारत से हुआ है। भारत ने बीफ के निर्यात में अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। पहले स्थान पर ब्राजील है, दूसरे पर भारत और तीसरे पर अमेरिका है। देश में 74 बड़े बूचड़खाने हैं। 

राज्यसभा सांसद ने कहा कि 9 बडे़ बूचड़खाने संचालकों का करीबी रिश्ता आरएसएस और बीजेपी से है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से गोमांस के कारोबार को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जितनी भी गाैशाला प्रदेश में बनीं हैं, रोज वहां गायों की माैत होती है। गाय की माैत के बाद जेसीबी से गड्ढा खोदकर उन्हें दफन कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार और आरएसएस गायों की सबसे बड़ी कातिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें