शिकोहाबाद के भगवंतवाला बाग के समीप स्थित कब्रिस्तान पर ताला लगा देख समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने ताला न खोले जाने पर खुद आकर ताला तोड़ने की चेतावनी दी है। वहीं पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने भी सांसद से कहा कि अनुचित दबाव न बनाएं।
विज्ञापन
शहर के भगवंतवाला बाग के समीप एक कब्रिस्तान है। जिसमें एक हिस्से में मुस्लिम समाज के मेहराज अली अपना दावा करते हैं। वहीं मुस्लिम समुदाय का एक पक्ष इसे कब्रिस्तान की जगह बताते हुए दावा करता है। बीते शुक्रवार को सपा के राज्यसभा सांसद प्रो. रामजीलाल सुमन, जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, पूर्व विधायक अजीम भाई समेत कई कार्यकर्ता वहां पहुंच गए।
उन्होंने बातचीत के दौरान एसडीएम डॉ. गजेन्द्रपाल सिंह एवं सीओ प्रवीण कुमार तिवारी से कहा कि यह जज्बाती मामला है। जब दंगा हो जाएगा तब आपको जानकारी में आयेगा क्या। उनकी अधिकारियों से इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
एसडीएम डॉ. गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि कब्रिस्तान के मामले में विवाद है। प्रशासन ने निर्णय होने तक ताला लगवाया है। मेहराज अली का खतौनी में न्यायालय में केस जीतने के बाद आया है। यदि कोई भी व्यक्ति शांति भंग करता है या फिर जबरन ताला तोड़ने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। सांसद अनुचित दबाव बना रहे हैं।