रामजीराम बाबा मेला का फीता काटकर शुभारम्भ करते सांसद राजकुमार चाहर, उनकी माँ प्रेमवती देवी व अन
कागारौल। गांव दिगरौता स्थित रामजीराम बाबा के प्राचीन मंदिर पर आयोजित दो दिवसीय वार्षिक मेले का शुभारंभ बृहस्पतिवार को फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर और उनकी मां प्रेमवती देवी ने फीता काटकर किया। सांसद ने परिवार सहित मंदिर में दर्शन किए। वहीं क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भी रामजीराम बाबा के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।
सांसद राजकुमार चाहर ने बताया मेले हमारी प्राचीन संस्कृति, परंपराओं और लोक आस्था के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सद्भाव को भी मजबूत करते हैं। ग्राम प्रधान दिगरौता सत्येंद्र सिंह ने बताया कि रामजीराम बाबा को भन्नी बाबा के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर के पास एक प्राचीन तालाब भी स्थित है, जिसे स्थानीय लोग भन्नी कहते हैं। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी चाहर, लोकदल जिलाध्यक्ष गोविंद पंडित, इं. ओमप्रकाश, हरिभान सिंह, मोनी प्रधान, वेदो पैलवार, सत्येंद्र यादव, सचिन गोयल, संजय चाहर, आकाश पैलवार आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।