मैनपुरी। केंद्र सरकार के पास नई शिक्षा नीति में योग पाठ्यक्रम को शामिल करने की कोई कार्ययोजना है। यदि है तो उसका ब् ब्योरा क्या है यह सवाल राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने राज्यसभा में उठाया है।
उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से पूछा है कि देश के नागरिकों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य देने के लिए सरकार के पास क्या योग विवि खोलने की भी कोई कार्ययोजना है। तीन वर्ष के दौरान देश में प्रदूषित पानी संबंधी बीमारियों और संक्रमण से जुड़े मामले सामने आए हैं। नगरीय क्षेत्रों में प्लोराइड युक्त पानी पीने से कितने लोगों की मौत हुई है। इन समस्याओं का सामना करने के लिए सरकार ने क्या-क्या कदम उठाए हैं।
सांसद ने वित्तमंत्री से जानकारी मांगी है कि विभिन्न कृषि उपकरणों की खरीद के लिए ऋण स्वीकृति के संबंध में सरकार की योजनाओं का विवरण क्या है। कुल स्वीकृत ऋण बैंकों द्वारा योजना के तहत दिए ऋण पर वसूली पर ब्याज दर का ब्योरा क्या है। खरीद के लिए किसानों के ऋण को समय पर चुकाने वाले किसानों को बैंकों द्वारा क्या कोई छूट दी जा रही है।