आगरा। आगरा छावनी परिषद (कैंट बोर्ड) कार्यालय में क्षेत्र के समग्र विकास और जनसुविधाओं पर मंगलवार को बैठक हुई। इसमें भविष्य की योजनाओं और जनहित के लंबित प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें जल्द धरातल पर उतारने के लिए रणनीति तैयार की गई। इस दौरान राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने छावनी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया। बैठक में आगरा छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, बोर्ड उपाध्यक्ष राजेश गोयल, ब्रिगेडियर रजत त्यागी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक मोहन ने भी हिस्सा लिया।