फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कागारौल के रघुनाथजी मंदिर मैदान में सांसद जनचौपाल आज

विज्ञापन
निरीक्षण करते सांसद
विज्ञापन
आगरा। कस्बा स्थित रघुनाथजी बड़े मंदिर के मैदान में बुधवार को सांसद जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को चौपाल की तैयारियों के लिए सांसद राजकुमार चाहर ने स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने बताया कि चौपाल में तहसील खेरागढ़, किरावली व सदर के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित 36 से अधिक विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण का प्रयास किया जाएगा। सांसद ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में चौपाल में पहुंचने की अपील की। मौके पर खंड विकास अधिकारी सुष्मिता यादव, मेघराज सोलंकी, नेत्रपाल रावत, अशोक रावत, बच्चू सोलंकी, सतेंद्र यादव, सचिन गोयल, महेंद्र चाहर, लाखन चाहर, उदयप्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद

निरीक्षण करते सांसद

निरीक्षण करते सांसद

निरीक्षण करते सांसद

निरीक्षण करते सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें