फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के विकास के लिए सांसद हेमा मालिनी ने मांगे सुझाव, कर सकते हैं मेल

Fri, 15 Jul 2022 02:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सांसद ने मथुरा से बाहर के विशेष रूप से गुजरात के उन गोस्वामियों से भी अपने सुझाव भेजने का अनुरोध किया है जिनके नेतृत्व में विशाल परिक्रमाएं आयोजित होती रही हैं।
विज्ञापन
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने  ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा को बेहतर बनाने के लिए आम जनता से सुझाव मांगे हैं। उनका कहा है कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस परियोजना में दिलचस्पी ली है, उसे देखते हुए यदि कार्य योजना में व्यवहारिक सुझाव शामिल हो जाएं, तो ब्रज 84 कोस परिक्रमा विदेशी कृष्ण भक्तों को भी चुम्बक की तरह अपनी ओर आकर्षित करेगी।
विज्ञापन


सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि सांसद चाहती हैं कि उनके प्रयास से पांच हजार करोड़ की ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के जीर्णोद्धार की जो योजना केन्द्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्वीकृत की है, उससे ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा इतनी सुन्दर और परिक्रमार्थियों के लिए इतनी सुविधापूर्ण बन जाए कि उनको परिक्रमा करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने उन तीर्थ पुरोहितों से विशेष रूप से सुझाव देने का अनुरोध किया है, जो कोविड के पहले हर साल आयोजित की जानेवाली ब्रज 84 कोस परिक्रमाओं में शामिल होकर परिक्रमार्थियों को हर सुविधा देने का प्रयास करते रहे हैं।

सांसद  प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि सांसद ने मथुरा से बाहर के विशेष रूप से गुजरात के उन गोस्वामियों से भी अपने सुझाव भेजने का अनुरोध किया है जिनके नेतृत्व में विशाल परिक्रमाएं आयोजित होती रही हैं। इसके साथ ही  हर साल ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा करने वाले भक्त, परिक्रमा संयोजकों से भी सुझाव मांगे गए हैं।

इस्कॉन के कृष्ण भक्तों से भी मांगे गए सुझाव

सांसद ने ब्रज के उन महान संतों से भी सुझाव देने के लिए कहा है, जिनके निर्देशन में समय-समय पर ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा आयोजित की जाती रही हैं। सांसद ने इस्कॉन के कृष्ण भक्तों से भी इस परिक्रमा की बेहतरी के सुझाव मांगे हैं, क्योंकि हर साल ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा करने के कारण उन्हें परिक्रमा में कहां सुधार आवश्यक है इसकी जानकारी है।
विज्ञापन

 

कर सकते हैं मेल

सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि सभी सुझाव  मेल आईडी janardanmpoffice@gmail.com या  सांसद कार्यालय, civil lines पर 25 जुलाई तक भेजे जा सकते हैं। डीपीआर बनते समय व्यवहारिक प्रस्तावों को सांसद कार्ययोजना में शामिल कराएंगी, जिससे आगे के तीन दशक तक परिक्रमार्थियों को परिक्रमा करने में असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें