टूंडला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुसार पूरे देश को प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जनता को पूरा सहयोग करना होगा। इससे देश प्लास्टिक और पालिथीन मुक्त हो सकेगा। यह बातें गांधी संकल्प यात्रा के दौरान सांसद डा. चंद्रसेन जादौन ने कहीं।
गांधी संकल्प यात्रा टूंडला नगर से शुरू होकर जरौलीकलां, सिकरारी, गढ़ी जादी, कोटकी, पचोखरा, नगला गंगाराम, नगला दत्त पहुंचकर समाप्त हुई। प्रांतीय परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि प्लास्टिक हो या फिर पालिथीन दोनों मानव जाति के लिए बहुत हानिकारक हैं।
इनका उपयोग भूमि बंजर कर रही हैं। अनेक प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। इनसे बचने के लिए इनका प्रयोग सभी को बंद करना होगा। पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, रामबहादुर चक, दिनेश गुप्ता, वृंदावन गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, रूपेश शुक्ला, सत्येन्द्र गुप्ता, दीपक चौधरी, जयजीव पाराशर, पुष्पेन्द्रपाल सिंह, दीपक राजोरिया, हनुमंत बघेल, महीपाल निषाद, हरीशंकर बघेल, केके तिवारी, वीनेश चौहान, पुष्पेन्द्र गुप्ता, आशू चक, वीनेश चौहान, गिरवर निषाद, राजीव पचौरी, सुशील पौनियां आदि मौजूद रहे।