फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांसद डिंपल और राजद सुप्रीमो के दामाद तेज प्रताप होंगे बिहार में स्टार प्रचारक

Sat, 25 Oct 2025 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिहार के विधानसभा चुनाव में मैनपुरी से सपा की सांसद डिंपल यादव और राजद सुप्रीमो के दामाद सपा विधायक करहल तेज प्रताप यादव प्रचार करेंगे। समाजवादी पार्टी ने उन्हें अपने स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया है। जल्द ही वे बिहार में इंडिया गठबंधन के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए पहुुंचेंगे। समाजवादी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के समर्थन में प्रचार करने का निर्णय लिया है। सपा इंडिया गठबंधन का ही हिस्सा है। हालांकि सपा ने बिहार में अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है फिर भी इंडिया गठबंधन की मांग पर सपा नेता बिहार चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचेंगे। सपा राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सचिव भारत निर्वाचन आयोग को पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची भेजी है। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के बाद चौथे नंबर पर मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव को शामिल किया गया है। वहीं सूची में 17वें स्थान पर राजद सुप्रीमो लालू यादव के दामाद करहल विधायक तेज प्रताप यादव को शामिल किया गया है। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने बताया कि दोनों ही नेता जल्द बिहार पहुंचकर इंडिया गठबंधन के समर्थन में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें