फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांसद देवेश शाक्य ने की सीबीआई जांच की मांग

Sat, 07 Sep 2024 05:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। स्थानीय सपा सांसद देवेश शाक्य के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिला न्यायालय पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की। यहां उन्होंने अधिवक्ताओं से घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही हर कदम पर उनके साथ होने का आश्वासन दिया। यहां उन्होंने सीबीआई जांच की भी मांग की। इसके बाद उन्होंने महिला अधिवक्ता के घर पहुंचकर पति को भी सांत्वना दी। सांसद देवेश शाक्य ने अधिवक्ताओं के बीच पहुंचकर कहा कि भाजपा सरकार में अधिवक्ता भी सुरक्षित नहीं है। खुलेआम अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच की जानी चाहिए। तभी इस केस का सही खुलासा हो सकेगा। यहां उन्होंने अपनी सुरक्षा को भी मुद्दा बनाते हुए कहा कि यहां की पुलिस तो उन्हें भी सुरक्षा नहीं देना चाहती है। फोन करने के बाद भी उन्हें जिले में सुरक्षा नहीं दी जाती है। इसके बाद वह महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर के आवास पर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने पति बृजतेंद्र तोमर को सांत्वना दी। किसी भी तरह की जरूरत होने पर उनकी हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। साथ ही सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार मृतका के पुत्र को सरकारी नौकरी देने के साथ परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें