फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद बाबूलाल की पुत्रवधू की कार चोरी

Wed, 01 Apr 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज के गोविंद नगर में चोरों ने सांसद बाबूलाल की पुत्रवधू की कार चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सांसद के बेटे राकेश चौधरी का परिवार गोविंद नगर में रहता है। घर में निर्माण कार्य चल रहा है। राकेश ने पत्नी सीमा की सफेद रंग की सफारी गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। यहीं पर सांसद की फॉर्च्यूनर कार भी खड़ी थी। राकेश ने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे चालक सुमित से गाड़ी निकालने को कहा था। वह बाहर आया तो सफारी गाड़ी वहां नहीं मिली। सूचना पर इंस्पेक्टर शाहगंज फोर्स के साथ पहुंच गए। वहीं बल्केश्वर निवासी अशोक आर्या सोमवार को निजी काम से थाना न्यू आगरा आए थे। वह अपने मित्र की हीरो होंडा सीडी डीलक्स बाइक नंबर यूपी 80 एडब्ल्यू 2298 लेकर आए थे। बाइक थाने के बाहर खड़ी कर दी। तीन मिनट बाद लौटकर आए तो बाइक नहीं मिली। पुलिस से शिकायत की, लेकिन बाइक का पता नहीं चल सका। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें