फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: चलती नैनो कार में लगी आग, कूदकर बचाई चार युवकों ने जान; मार्ग हुआ जाम

Sun, 03 Sep 2023 02:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राया थाना क्षेत्र के हाथरस रोड पर नैनो कार से चार युवक कहीं जा रहे थे। बताया गया है कि उसी दौरान कार में धुएं के साथ आग की  लपटें उठने लगीं। सवारों को कार रोकने का मौका तक नहीं मिला।
विज्ञापन
नैनो कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के राया में चलती कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार सवारों ने कूदकर अपनी जान बचाई। जलती कार को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू  पाया।
विज्ञापन


राया थाना क्षेत्र के हाथरस रोड पर नैनो कार से चार युवक कहीं जा रहे थे। बताया गया है कि उसी दौरान कार में धुएं के साथ आग की  लपटें उठने लगीं। सवारों को कार रोकने का मौका तक नहीं मिला। चारो चलती कार से कूद गए। ये हादसा देख मौके  पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें