फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गतिमान’ का आज अंतिम ट्रायल

Tue, 02 Jun 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान का छठवां और अंतिम ट्रायल मंगलवार को होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगर सब ठीक रहा तो अगले सप्ताह से दिल्ली से आगरा के बीच इसका नियमित संचालन शुरू हो सकता है। ट्रेेन की गति 160 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।
विज्ञापन

आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी भूपेंदर ढिल्लन ने बताया कि मंगलवार को ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 11:15 बजे चलेगी। यह आगरा कैंट पर 13:30 बजे आएगी। आगरा कैंट से 14.20 बजे रवाना होगी, जो नई दिल्ली 16.25 बजे पहुंचेगी। इसमें 12 एलएचबी एसी कोच होंगे। आगरा मंडल में इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ट्रैक की कमियों को दूर कर लिया गया है।
बताते चलें कि पिछले एक साल में ट्रेन के पांच ट्रायल हो चुके हैं मगर सीआरएस से एनओसी न मिलने के कारण इसे संचालित नहीं किया जा सका। इस ट्रायल के बाद उम्मीद है कि अगले सप्ताह से ये ट्रेन दिल्ली-आगरा रूट पर दौड़ती नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक के ट्रायल
03 जुलाई को पहला ट्रायल।
11 सितंबर को दूसरा ट्रायल।
23 दिसंबर को तीसरा ट्रायल।
24 दिसंबर को चौथा ट्रायल।
26 दिसंबर को पांचवां ट्रायल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें