अस्पताल में इलाज के दौरान बैठी गुनगुन
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी शहर के देवी रोड निवासी एक व्यक्ति की 10 वर्षीय पुत्री के पैरों की चार अंगुलियां चूहों ने कुतर दीं। चूहों ने जब बेटी के साथ सो रही मां को काटा तब इस बात की जानकारी हुई। शुक्रवार की सुबह परिजन घायल बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां मरहम पट्टी करने के बाद घर भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें: सिंचाई विभाग की लापरवाही से 3000 बीघा फसल जलमग्न, खेतों का हाल देख छलके किसान के आंसू
कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड ईशन नदी पुल निवासी सुमित कुमार की 10 वर्षीय पुत्री गुनगुन शहर स्थित एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। बृहस्पतिवार की रात वह मां के साथ कमरे में सो रही थी। सोते समय चूहों ने रजाई के बाहर निकले बच्ची के एक पैर की चार अंगुलियों को बुरी तरह से काट लिया। चूहों ने जब पास ही सो रही मां को काटा तब वह जाग गईं। बे
टी के पैर की अंगुलियों से खून निकलता देख जानकारी अन्य परिजनों को दी। शुक्रवार की सुबह परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मरहम पट्टी करने के बाद घर भेज दिया।
ये भी पढ़ें: खामियों का 'हर्जाना' भर रहे वाहन स्वामी, टोल प्लाजा पर महंगा पड़ रहा फास्टैग
बच्ची का एक पैर रहता है सुन्न
गुनगुन के पिता सुमित ने बताया कि जन्म के कुछ दिनों बाद ही बेटी की कमर में एक फोड़ा निकल आया था। उसका काफी दिनों तक उपचार चला। इलाज के चलते बच्ची का एक पैर सुन्न होता चला गया। इसी कारण बच्ची के पैर में चूहे काटते रहे और उसे महसूस नहीं हुआ।