आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में मोबाइल पर बात करते हुए घर लौट रहे युवक का मोबाइल बाइक सवार दो बदमाश झपट ले गए। वह पीछा करने के लिए काफी दूर तक दौड़ा, शोर भी मचाया लेकिन बदमाश भाग गए। तेलीपाड़ा निवासी नितेश ने बताया कि घटना बुधवार शाम करीब छह बजे फतेहाबाद रोड स्थित होटल ग्रैंड एंपायर के पास की है। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया और शोर मचाया लेकिन बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पैर से नंबर प्लेट ढक ली। इससे वह नंबर नोट नहीं कर सके। एसीपी यतेंद्र नागर ने बताया कि शिकायत के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।