फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गाय से टकराकर गिरे बाइक सवार को ट्रेलर ने राैंदा, कान में लगे इयरबड्स बने काल, भाई की ससुराल से घर लौट रहा था युवक, फतेहाबाद के बाह रोड बाईपास पर हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद के बाह रोड बाईपास स्थित पंडित दीनदयाल चौक के पास मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। सड़क पर घूम रही गाय से टकराने के बाद युवक बाइक समेत नीचे गिर गया, जिसे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर (ट्रक) ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा सुबह 10 बजे करीब हुआ। मृतक की पहचान थाना बसई अरेला के गांव बीधापुरा निवासी प्रदीप कुमार (20) पुत्र रनवीर सिंह के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, प्रदीप मंगलवार सुबह फिरोजाबाद के नव्वे बीघा से अपने बड़े भाई संदीप की ससुराल से वापस अपने घर लौट रहा था। फतेहाबाद बाईपास पर अचानक एक गाय सामने आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय प्रदीप के दोनों कानों में इयरबड्स लगे हुए थे। जब वह गाय से टकराकर गिरा, तो पीछे से आ रहे ट्रेलर को देखकर लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन संगीत या शोर की वजह से उसे कुछ सुनाई नहीं दिया। पलक झपकते ही ट्रेलर उसे रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है।
इंसेट...
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
प्रदीप तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों बड़े भाइयों की शादी हो चुकी थी और परिवार प्रदीप के हाथ पीले करने की तैयारी कर रहा था। अप्रैल 2027 में उसकी शादी तय हुई थी, लेकिन इस हादसे ने घर की खुशियों को उम्र भर के गम में बदल दिया।
विज्ञापन

इंसेट...
परिजन का थाने पर हंगामा
पुलिस ने शव को सीधे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की सूचना पर गुस्साए परिजन ने थाने पहुंचकर हंगामा किया, जिन्हें अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया।प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें