फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 सेकंड में बाइक चोरी: पुलिस चौकी से 150 मीटर दूरी पर चोर ने तोड़ा लाॅक, सीसीटीवी में हुआ कैद; देखें वीडियो

Tue, 17 Nov 2026 07:46 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बाइक दुकान के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान एक चोर बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर भाग गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुआ बाइक चोरी कर लेकर जाता युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में जलेसर रोड पर कपड़े की दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। चोर ने बाइक का लॉक तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना टेढ़ी बगिया चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर हुई। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोप है कि पीड़ित के शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने सात सप्ताह बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की और न ही कोई कार्रवाई की।
विज्ञापन




नाई की सराय निवासी पवन राजपूत ने करीब डेढ़ महीने पहले जलेसर रोड पर कपड़े की दुकान खोली थी। 10 नवंबर की शाम करीब सात बजे उन्होंने अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान एक चोर बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित ने टेढ़ी बगिया चौकी पहुंचकर शिकायत की, लेकिन आरोप है कि पुलिस लगातार टालमटोल करती रही। अब तक प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गई है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि बाइक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें