फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छठवें दिन भी नहीं चली मोटर बोट, 29 से आंदोलन का एलान

विज्ञापन
छठवें दिन भी नहीं चली चंबल घाट पर मोटर बोट, भाकियू सर्वोदय ने दी धरने की चेतावनी
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बे के चंबल नदी घाट पर छह दिन बाद मोटर बोट का संचालन शुरू नहीं हो सका। इसेस यूपी-एमपी सीमा से सटे 150 गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। 28 जुलाई तक मोटरबोट का संचालन शुरू नहीं होने पर भाकियू (सर्वोदय) ने 29 जुलाई से आंदोलन का एलान किया है।
विज्ञापन

पिनाहट के चंबल नदी घाट पर उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश दोनों राज्यों को जोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी हर वर्ष पीपों के पुल का निर्माण करता है। चंबल नदी में बाढ़ आने पर बरसात के दिनों में पीपों के पुल को हटाने के बाद यात्रियों के लिए निशुल्क मोटरबोट संचालित की जाती है। 6 दिन पूर्व मध्य प्रदेश सीमा की महुआ पुलिस ने अनुमति न होने का हवाला देते हुए मोटरबोट का संचालन बंद करा दिया था। इससे दोनों प्रदेशों के चंबल पट्टी के करीब 150 गांवों के लोग परेशान हैं। लोग करीब 90 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करने को मजबूर हैं। वहीं, रोजाना लोग चंबल घाट पर पहुंचते हैं, लेकिन मोटरबोट का संचालन बंद होने से बैरंग लौट जाते हैं। नई मोटरबोट पहुंचने के बावजूद भी संचालन नहीं हुआ है। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता के मुताबिक अनुमति की प्रक्रिया चल रही है। वहीं भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है 28 जुलाई तक मोटरबोट का संचालन नहीं होने पर 29 जुलाई से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें