फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आठ दिन बाद चंबल घाट पर शुरू हुआ मोटर बोट संचालन

विज्ञापन
आठ दिन बाद चंबल घाट पर शुरू हुआ मोटर बोट संचालन, 200 गांवों के लोगों को मिली राहत
विज्ञापन
पिनाहट। चंबल घाट पर आठ दिन से बंद पड़ा मोटर बोट संचालन बुधवार सुबह फिर से शुरू हो गया। मोटर बोट चलने से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से जुड़े करीब 200 गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली। पिछले आठ दिनों से मोटर बोट बंद होने के कारण लोगों को लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

हर वर्ष पीडब्ल्यूडी विभाग आगरा द्वारा चंबल नदी पर लोगों और वाहनों की आवाजाही के लिए पीपों के पुल का निर्माण कराया जाता है। बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने पर सुरक्षा की दृष्टि से पुल हटाकर किनारे रख दिया जाता है। इस अवधि में लोगों के आवागमन के लिए निशुल्क मोटर बोट सेवा संचालित की जाती है। आठ दिन पहले मोटर बोट का संचालन जारी था, तभी मध्य प्रदेश के थाना महुआ पुलिस ने आवश्यक अनुमति न होने का हवाला देते हुए सेवा बंद करा दी थी। इससे चंबल पट्टी के दोनों राज्यों के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को बाह के एसडीएम, अंबाह के एसडीएम, पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार तथा थाना महुआ पुलिस के बीच हुई बैठक में लोगों की समस्या को देखते हुए मोटर बोट संचालन दोबारा शुरू करने पर सहमति बनी। इसके बाद बुधवार सुबह से मोटर बोट सेवा बहाल कर दी गई। सेवा शुरू होने पर दोनों राज्यों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें