आपसी सहमति से निपटेंगे मोटर दुर्घटना के मामले
- राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 12 मामले सूचीबद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। आपसी सहमति से मोटर दुर्घटना के मामले राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए जाएंगे। ब्लॉक परिसर स्थित मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण में 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 12 मामले सूचीबद्ध किए गए हैं।
न्यायालयों में मुकदमों का बोझ कम करने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण में लंबित मुकदमों को आपसी सहमति से निपटाने के लिए ब्लॉक परिसर स्थित मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण में 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। सूचीबद्ध 12 मामले दोनों पक्षों की आपसी सहमति से निपटाए जाएंगे। संबंधित पक्षकारों को नोटिस भेजे गए हैं।
बुधवार को मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण के पीठासीन अधिकारी इंतखाब आलम पीएन राय ने सूचीबद्ध किए गए मुकदमों की समीक्षा की। मुकदमों से संबंधित वकीलों से कहा कि सूचीबद्ध किए गए अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण कराएं। सर्वेश मिश्रा, गोपाल नरायन दुबे, महेंद्र मिश्रा, संदीप तिवारी, सुरेंद्र यादव मौजूद रहे।