फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में आज बंद रहेगा मोतीगंज बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आटा, मैदा, सूजी, गुड़, चावल, दाल जैसे नॉन ब्रांडेड खाद्यान्न पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने के विरोध में आज मोतीगंज खाद्य बाजार बंद रहेगा।
विज्ञापन

श्रीमोतीगंज खाद्य व्यापार समिति की शुक्रवार को रमन लाल गोयल की अध्यक्षता में हुई आम सभा की बैठक में तय किया गया कि सामूहिक रूप से कारोबारी बाजार बंद रखेंगे। केंद्र सरकार ने बड़े कॉरपोरेट घरानों केदबाव में जीएसटी लगाया है। यह तुरंत वापस लिया जाए। भारत बंद के आह्वान का उनकी कमेटी समर्थन कर रही है और सभी दुकानें बंद रहेंगी। आगरा खाद्य व्यापार समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने भारत बंद का समर्थन करते हुए प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है।
विज्ञापन

एक हजार रुपये तक के कमरों पर 12 फीसदी जीएसटी लगाने के विरोध में शुक्रवार को होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिशन के पदाधिकारियों ने सांसद राजकुमार चाहर और केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के घर जाकर ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि 18 जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी को वापस लिया जाए। इस दौरान विकास कश्यप, अशोक कुमार, सौरभ गुप्ता, विवेक गुप्ता, सुनील उपाध्याय, संजीव जैन, संजीव भारती, माधव मोहन बंसल, शिवांकर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें