फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह रे विद्युत विभाग एक कमरे का बिल 1.18 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
वाह रे विद्युत विभाग एक कमरे का बिल 1.18 लाख
विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ता ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। वाह रे विद्युत विभाग। एक कमरे के मकान का एक लाख रुपये से अधिक का बिल भेज दिया है। बिल को देख विद्युत उपभोक्ता के होश उड़े हुए हैं। वह विभाग के चक्कर काटते हुए परेशान हैं, किंतु बिल ठीक नहीं हो पा रहा। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।
नगर के मोहल्ला कच्चा टूंडला निवासी सोमवती देवी पत्नी ज्वाला सिंह का प्राइमरी स्कूल के पास एक कमरे का मकान है। जिसमें उसका एक किलोवाट का विद्युत कनेक्शन है। पीड़िता के अनुसार कमरे में उसके जानवर बांधे जाते हैं। फरवरी माह में उसका 226 रुपए बिल था, जिसका उसने भुगतान कर दिया। मार्च माह में अचानक ही उसके पास 1,18,105 रुपए का बिल आ गया। जिसको देखकर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

उसने समस्या के समाधान के लिए कई बार विद्युत विभाग के चक्कर लगाए, लेकिन समाधान नहीं हो सका। विभाग ने जून माह में 1,19,422 रुपए का बिल भेज दिया है। जिसके बाद से पीड़िता इतना अधिक बिल देखकर परेशान है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में चैक मीटर लगवाकर बिल संशोधित कराए जाने एवं दूसरी कंपनी का मीटर लगवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ऐसे बिल की जानकारी नहीं है। अगर मीटर जंप करने अथवा खराबी के चलते अधिक बिल आया है तो चेक मीटर लगवाकर जांच करा ली जाएगी। जांच के उपरांत नया बिल निर्गत करा दिया जाएगा।
महेश प्रभाकर
विद्युत उपखंड अधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें