कुए में गिरे सनी की मौत: बेसुध पड़ी मां मीरा
बाह। बासौनी के पुरोहितन पुरा (बरहा) गांव स्थित ननिहाल में 18 जनवरी को दोपहर 2 बजे उतरते समय साड़ी की रस्सी टूटने से कुए में गिरे पार्वतीपुरा गांव के बालक सनी (10) की मौत हो गई थी। 19 जनवरी को 24 घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ था। सनी की मौत के बाद से मां मीरा बेसुध पड़ी है। पिता संजू सदमे में हैं। वहीं पुलिस साड़ी की रस्सी टूटने से हुए हादसे को लेकर उठे सवालों को लेकर कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
पार्वतीपुरा गांव के संजू का बेटा सनी बचपन से पुरोहितन पुरा स्थित अपनी ननिहाल में रह रहा था। 18 जनवरी की दोपहर 2 बजे सनी को गांव के प्राचीन कुएं के पास साइकिल का टायर चलाते हुए देखा गया था। देर शाम तक सुराग न लगने पर नाना गुरुनरायन ने सनी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस सुरागरसी में जुटी थी। रातभर परिजन तलाशते रहे। 19 जनवरी की सुबह परिवार की बच्ची ने कुएं में गिरने की जानकारी दी थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने धांधूपुरा के रूप सिंह की मदद से कुएं से 24 घंटे बाद सनी का शव बरामद किया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुएं में साइकिल होने के बहकावे में आया सनी घर से नानी की साड़ी लाया और उसकी रस्सी बांध कर कुएं में उतरते समय हादसे का शिकार हो गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद सनी के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता संजू ने बताया सोमवार की सुबह उनको बेटे के लापता होने की सूचना दी थी। तब वह मौके पर पहुंचे थे और पुलिस को बुला कर तलाश करने पर कुएं में शव मिला। रस्सी टूटने को लेकर जेहन में सवाल उठ रहे हैं, उनके जबाव मिलने चाहिए। प्रभारी निरीक्षक बासौनी ने बताया कुएं में उतरते समय हुए हादसे को लेकर उठ रहे सवालों की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी मिली नहीं है। बालक के कुएं में गिरने को लेकर हर एंगल से जांच की जा रही है।
कुए में गिरे सनी की मौत: बेसुध पड़ी मां मीरा
कुए में गिरे सनी की मौत: बेसुध पड़ी मां मीरा
कुए में गिरे सनी की मौत: बेसुध पड़ी मां मीरा
कुए में गिरे सनी की मौत: बेसुध पड़ी मां मीरा