फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृभाषा होती है मानव जीवन की पहली सीढ़ी- सुशीला त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आरसी कॉलेज में रविवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी ने कहा कि मातृभाषा जीवन की पहली सीढ़ी होती है। इसके माध्यम से सीखा जाने वाला ज्ञान सहजता से हृदय में विराजमान हो जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. शेफाली यादव ने कहा कि भारत अनेकता में एकता के सिद्धांत के तहत अपनी सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाता है। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. कुसुम यादव ने बताया कि 1952 में भाषा आंदोलन के दौरान अपनी मातृभाषा के लिए शहीद युवाओं की स्मृति में यूनेस्को ने 1999 में 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निशा शाक्य प्रथम, खूशबू, द्वितीय और वैष्णवी पांडेय तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

--------
मातृभाषा दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
करहल। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में छात्राओं ने मातृभाषा के महत्व से अवगत कराया गया। प्रधानाचार्य मंजूषलता यादव ने कहा कि भाषा की मनुष्य जीवन में महती भूमिका है। इसके माध्यम से ही हम दूसरों से संवाद कायम करते हैं।
विज्ञापन

हिंदी हमारी मातृभाषा है। इसके उन्नयन और सम्मान के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। संगोष्ठी में डॉ. आशुतोष गहरवार, पूजा यादव आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें