फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी कलाकार की मां ने पति की प्रेमिका को बीच सड़क धुना

Fri, 19 May 2017 02:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
कुछ इस तरह हुई प्रेमिका की धुनाई
विज्ञापन
मुंबई के एक डांस शो में विजेता रहे और टीवी सीरियल के कलाकार के मां-बाप के बीच की रार गुरुवार को सड़क पर आ गई। पत्नी ने पति की प्रेमिका को एसएन मेडिकल कॉलेज में पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की। पत्नी ने पति के खिलाफ जगदीशपुरा थाना में शिकायत की है। 
विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली टीवी कलाकार की मां ने बताया कि उसकी शादी को 24 साल हो चुके हैं। पति बिल्डिंग मैटेरियल का काम करता है। बेटा गुजरात में एक टीवी सीरियल की शूटिंग कर रहा है।

एक साल से पति के अवैध संबंध मथुरा की एक महिला से चल रहे हैं। वह भी पहले से शादीशुदा है। पति को उससे वाट्स एप पर चैटिंग करते हुए पकड़ लिया था। कई बार मना करने पर पति से झगड़ा हुआ। मगर, उसकी हरकत बंद नहीं हुई। पिछले दिनों उन्होंने पति की प्रेमिका के बारे में पता कर लिया। बात करने की कोशिश की। मगर, वह बात करने के लिए राजी नहीं हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इलाज करवाने आई थी प्रेमिका

गुस्से में यूं चले घूंसे
टीवी कलाकार की मां को गुरुवार को पता चला कि पति की प्रेमिका एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में अपने पति के इलाज के लिए आई है। इस पर वह भी आ गईं। उसे पकड़ लिया। अस्पताल में ही उसे एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। महिलाओं के बीच विवाद होता देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि महिला को जाने दिया। बाद में थाना में पति के खिलाफ तहरीर दी। 

उधर, जिस महिला से अवैध संबंधों की बात कही जा रही थी उसका कहना था कि उनके पति ने उसकी बेटी को एक डांस शो में सिलेक्ट कराने का आश्वासन दिया था। इस कारण वह उनके संपर्क में थी। 

बेटे के रुपये को ऐश मौज में उड़ाया
टीवी कलाकार की मां का यह भी आरोप है कि पति ने अपना सारा पैसा ऐश मौज में उड़ा दिया। बेटे के पैसे को भी खर्च कर देता है। बच्चों के भविष्य के लिए कुछ भी बचाकर नहीं रख रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें