फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सास को बहू से इस कदर हुआ प्यार, पति से दूर कर बनाए समलैंगिक संबंध; इसलिए पूरे कपड़े तक नहीं पहनने देती

Mon, 24 Jun 2024 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

एक सास का दिल अपनी बहू पर आ गया। उसने बहू के साथ समलैंगिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। विवाहिता का विरोध भी काम न आया। पति को भी इस कदर भड़का दिया कि वो भी पास नहीं आता है। विवाहिता का आरोप है कि कई महीने तक उसे साड़ी के बिना आधे-अधूरे कपड़ों में रहने के लिए मजबूर किया गया। 
 
विज्ञापन
सास को बहू से हुआ प्यार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक बहू ने ससुरालीजन पर दहेज के लिए शारीरिक उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। बहू का कहना है कि सास उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाती है। विरोध करने पर पांच बार ब्लेड से उसका हाथ काट चुकी है। बच्चे को पति नाजायज बताता है। मांग का सिंदूर तक धो चुका है।
विज्ञापन



 

युवती की शादी दिसंबर 2022 में गाजीपुर में हुई थी। शादी के पांच दिन बाद सास व ननद ने लॉकर में रखने के बहाने जेवर उतरवा लिए। 20 दिन बाद अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। पति अपने बहनोई के साथ संबंध बनाने का दबाव डालता है। विरोध पर मारपीट करता है।

 
विज्ञापन

सास और ननद ने कपड़े छीन लिए, जिसकी वजह से कई महीनों तक सिर्फ पेटीकोट और ब्लाउज में रहना पड़ा। सितंबर 2023 में एक बच्चा हुआ। जिसे पति अपनाने से इन्कार करता है। चरित्र पर अंगुली उठाता है। दो बार मांग से सिंदूर धो चुका है। मायके में रहने को विवश हूं। पीड़िता की तहरीर पर जगदीशपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें