फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दहेज हत्या में वांछित सास-ससुर गिरफ्तार

Mon, 02 Oct 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज हत्या में वांछित सास-ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन

कुरावली। सराय लतीफ में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने ससुरालीजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं सोमवार को आरोपी सास ससुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सराय लतीफ निवासी मनोज कुमार की पत्नी प्रीती का शव रविवार को फंदे पर लटका मिला था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव ले गए और अंतिम संस्कार किया। मृतका के पिता बृजेश पाठक निवासी गांव करपिया बेवर ने ससुरालीजन पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पुत्री को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। सोमवार को सूचना मिली कि दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी क्षेत्र में ही मौजूद हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर दहेज हत्या में वांछित आरोपी ससुर रामनरेश और सास बीना देवी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें