कुरावली। ससुरालीजन की प्रताड़ना से तंग आकर गांव चांदपुर स्थित मायके में विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मृतका के पिता ने ससुरालीजन के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सास और ससुर को गिरफ्तार किया।
गांव चांदपुर निवासी दलवीर सिंह ने पुत्री मोनिका की शादी 19 अप्रैल 2022 को औंछा क्षेत्र के गांव अचलपुर निवासी देवेंद्र से की थी। शादी के बाद ससुरालीजन बाइक की मांग करते हुए मोनिका को प्रताड़ित करने लगे थे। 19 नवंबर 2024 को ससुरालीजन मोनिका को मायके छोड़ कर चले गए थे। ससुरालीजन की प्रताड़ना से क्षुब्ध मोनिका ने 23 नवंबर की रात को घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। बृहस्पतिवार को स्थानीय पुलिस ने एक सूचना पर गांव के पास से आरोपी सास किरन देवी और ससुर रामस्वरूप को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई। न्यायालय में पेश किया,वहां से दोनों को जेल भेजा गया है।