फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटे की शादी से पांच दिन पहले मां की मौत...घर के अंदर हुआ ऐसा हादसा, चीखों में बदल गईं खुशियां

Wed, 28 May 2025 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के पिनाहट में जिस घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं, वहां दर्दनाक हादसा हो गया। विद्युत पोल में आए करंट से दूल्हे की मां की जान चली गई। पलभर में खुशियां मातम में बदल गईं। 
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव सेरब में घर के बाहर लगे विद्युत पोल से एक महिला को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिससे परिजन और शादी वाले घर में मातम छा गया है। मृतक महिला की पहचान गांव सेरव निवासी 60 वर्षीय राजकुमारी के रूप में हुई है। 5 दिन बाद आगामी एक जून को उसके पुत्र मोहर सिंह की शादी होनी है।
विज्ञापन




 
Trending Videos
विज्ञापन

सेरब प्रधान सुनील कुमार का कहना है कि परिजन के अनुसार, राजकुमारी घटना के दिन मंगलवार सुबह घर के बाहर बिजली के खंभे के पास खड़ी थी। तभी विद्युत पोल में दौड़ रहा करंट महिला को लग गया। और उसकी मौत हो गई। वहीं, एसडीओ रविप्रताप सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग को ग्रामीणों या परिजन ने अब तक कोई सूचना नहीं दी है। सूचना तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें