फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नौकरी हथियाने के लिए मां-बेटी पर चाकू से हमला

Fri, 18 Aug 2023 05:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी हथियाने के लिए मां-बेटी पर चाकू से हमला
विज्ञापन

- मरा समझ कर छोड़ गए, पिता, दादा-दादी पर आरोप, घायल अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। सरकारी नौकरी पाने के लिए आरोपी ने पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला किया। अन्य परिजन के साथ मिलकर चाकू और लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। आरोपी दोनों को मरा समझ कर चले गए। घायल मां-बेटी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी प्रेंसी को बृहस्पतिवार की सुबह जानकारी मिली कि मां मंजू देवी निवासी आगरा रोड राजकीय इंटर कॉलेज की तबीयत खराब है। मायके पहुंच कर पता चला कि पिता, दादी, दादा उसकी मां को मारने के नशीले पदार्थ का सेवन करा रहे हैं। जिस वजह से उनकी तबीयत खराब हो रही थी। जब मां-बेटी ने इसका विरोध किया तो पिता, दादा, दादी और बुआ के बेटे ने जानलेवा हमला कर दिया। सरिया, चाकू और लाठी-डंडे से उसे और मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। चाकू लगने से वह लोग अचेत हो गए तो आरोपी मरा हुआ समझ कर वहां से चले गए। मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रेंसी ने बताया कि मां सरकारी नौकरी में है और वह नॉमिनी है। आरोपी कर रहे थे कि मां-बेटी को मार दो तो सरकारी नौकरी मिल जाएगी। घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें