फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पिता-पुत्र को तमंचे की बट से पीटकर किया घायल

Fri, 18 Aug 2023 05:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता पुत्र को तमंचे की बट से पीटकर किया घायल
विज्ञापन

तपा की नगरिया में हुई घटना, करहल थाने में रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी



करहल। तपा की नगरिया में आरोपियों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र की पिटाई की। तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला तपा की नगरिया निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि 16 अगस्त की रात वह घर पर थे। तभी रंजिश मान रहे संजीव उर्फ बिल्लू पांडेय, अंकुल चौरसिया निवासी मोहल्ला काजी अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आए। आते ही आरोपी गाली गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे व पुत्र नीलेश को पीटना शुरू कर दिया। तमंचे की बट और लाठी डंडे मारकर घायल कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें