फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट, छेड़छाड़ के आरोप से गरमाया मामला; पुलिस ने दर्ज की FIR

Thu, 30 Apr 2026 10:22 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

खंदौली में घर में घुसकर महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया, जिसमें 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना के वीडियो वायरल होने के बाद छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर विवाद बढ़ गया है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 अप्रैल 2026 को एक महिला और उसके बच्चों के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर 6 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना के करीब एक सप्ताह बाद, बुधवार को सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए हैं।
विज्ञापन

 

पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया कि शाम करीब छह बजे विशाल, यशवीर, आंसू, भोला और सुरेश सहित अन्य लोग उनके घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज की और विरोध करने पर मां-बेटी को लाठी-डंडों से पीटा। उन्हें जमीन पर गिराकर घसीटा भी गया। शोर सुनकर पीड़िता का बेटा बचाने आया तो उसे भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान बेटी के साथ अभद्रता की गई। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर उन्हें बचाया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस 112 नंबर पर मौके पर पहुंची।
 
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने से बढ़ा विवाद
वायरल हुए एक वीडियो में पीड़िता आरोपियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगा रही है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने प्राथमिकी में छेड़छाड़ से संबंधित धारा शामिल नहीं की है। वहीं, दूसरे वीडियो में पीड़ित परिवार की एक महिला पहले वीडियो बनाने को कहती है, फिर चीखने-चिल्लाने लगती है। इन वीडियो के सामने आने के बाद मामले पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामला मारपीट का था और प्राथमिकी पहले ही दर्ज की जा चुकी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें