पिनाहट। क्षेत्र के विप्रावली पंचायत के उपगांव इंदिरावास कॉलोनी में गाली गलौज कर रहे दबंगों का विरोध करना मां पुत्र को भारी पड़ गया विरोध करने पर जमकर मारपीट की गई जिसमें वह घायल हो गए पीड़ित महिला ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई कीमांग की है।
इंदिरा आवास कॉलोनी निवासी महिला प्रति पत्नी राधेश्याम ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार दोपहर गांव के ही दबंग दंपती उसके ससुर से बेवजह गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर दंपती ने पीड़िता के साथ मारपीट कर दी। आवाज सुनकर उसका नाबालिग पुत्र उसे बचाने आया तो उसे भी बुरी तरह पीटा। दोनों घायल हो गए। डायल 112 पर भी सूचना दी गई। पुलिस मामले में जांच की जा रही है।