फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मां और नवजात की जीवन से नहीं हो खिलवाड़

Mon, 21 Apr 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज कलेक्ट्रेट सभागार में पोषण पखवाडा के तहत ​किशोरी को पोषण पोटली भेंट करती जिला पंचायत अध्
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि मां और उसके नवजात शिशु के जीवन के किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। वे सोमवार को पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बालिकाओं को पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का ध्यान रखना आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उनके रक्त के स्तर की जांच समय समय पर हो। जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप ने कहा कि देश के बेहतर भविष्य के लिए देश के बच्चों पोषण देना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आशाएं गर्भवती महिलाओं को पोषण के महत्व के बारे में बताएं। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि सरकार अपनी ओर से हर स्तर पर प्रयास कर रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं किशोरियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा मेहनत से कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई और किशोरियों को पोषण पोटली वितरित की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें