फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसी-कूलर की मांग बढ़ी तो कीमतें चढ़ीं

Mon, 21 Apr 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में एक दुकान से फ्रिज खरीदते लोग।
विज्ञापन
कासगंज। अप्रैल की तपिश लोगों को झुलसा रही है। वे गर्मी के तीखे तेवरों से बचने के लिए इंतजाम करने में जुटे हैं। इस बीच बाजार में एसी और कूलर की मांग बढ़ गई है। साथ ही इनकी कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। टावर कूलर तथा डेढ़ टन के एसी खरीदारों की पहली पसंद हैं। जानकारों का अनुमान है कि जिले में प्रतिदिन औसतन 50 एसी और लगभग 100 कूलर की बिक्री हो रही है। इन दिनों तापमान 41 डिग्री पार कर चुका है। भीषण गर्मी से बचाव के लिए लोग अपने घरों में इंतजाम करने में जुट गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की मांग बाजार में तेजी से बढ़ गई है। डेढ़ टन के एसी की सबसे अधिक मांग है। एक सप्ताह पहले तक इसकी कीमत बाजार में 30 हजार रुपये तक थी। जो अब बढ़कर 34 हजार रुपये पहुंच गई है। वहीं, दो टन का एसी 38 हजार रुपये से बढ़कर 42 हजार रुपये की कीमत पर पहुंच गया है। बाजार में टावर कूलर की मांग अधिक है। यह कूलर 5500 रुपये से बढ़कर 7500 रुपये की कीमत पर जा पहुंचा है। जम्बो कूलर की कीमत 7500 से बढ़कर 10000 रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें