फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मां-बेटी से छेड़खानी, पुलिस ने मारपीट में किया दर्ज

Sun, 22 Sep 2024 10:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरों क्षेत्र की एक कॉलोनी में कुछ लोगों ने मां व बेटी के साथ छेड़खानी की। जब विरोध किया तो दोनों की जमकर पिटाई भी की। पीड़ित निरक्षर मां ने तहरीर दी तो पुलिस ने बाद में दूसरी तहरीर पर उनका अंगूठा लगवा कर मारपीट में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पिता ने पुलिस पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि अतुल, पुष्पेंद्र, पुष्पेंद्र के साले और विपिन निवासी बदायूं उसके व उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अक्सर छेड़खानी करते हैं। 20 सितंबर की शाम को उसकी पत्नी व बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान चारों आरोपी उसके घर में घुस आए और बेटी को जबरन खींचकर ले जाने लगे। जब मैंने विरोध किया तो आरोपियों ने मुझे व मेरी बेटी को नीचे गिरा लिया। विरोध पर दोनों को लाठी-डंडों से पीटा। थाना सोरों में 20 सितंबर की शाम को तहरीर दी।
पुलिस ने 21 सितंबर को दूसरी तहरीर पर पीड़िता का अंगूठा लगवा कर सिर्फ मारपीट की धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पिता का आरोप है कि पुलिस दूसरे पक्ष से मिली हुई है, इसलिए उसने तहरीर बदलवा कर सिर्फ मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि जो घटना हुई है, उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहरीर बदलवाने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें