फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी के सर्वाधिक वायु प्रदूषित 25 स्थान किए जाएंगे धूल मुक्त, डीएम ने मांगी सूची

Wed, 28 Oct 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • स्थल चिह्नित कर 48 घंटे में डीएम ने मांगी सूची, एडीए, नगर निगम, प्रदूषण बोर्ड समेत 25 अधिकारी किए रोकथाम को नामित
विज्ञापन
आगरा में प्रदूषण: फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी की आबोहवा को साफ बनाने के लिए 25 सर्वाधिक वायु प्रदूषित स्थल 48 घंटे में चिह्नित होंगे। फिर इन्हें धूल से मुक्त किया जाएगा। सोमवार को जिला प्रशासन वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए खाका खींचते हुए एडीए, नगर निगम, प्रदूषण बोर्ड व कार्यदायी संस्थाओं के 25 अधिकारी नामित किए हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 25 स्थानों में चार स्थल चिह्नित कर लिए हैं। इनमें ईनर रिंग रोड, फतेहाबाद रोड, नामनेर व आवास विकास क्षेत्र हैं। बाकी स्थानों को 48 घंटे में चिह्नित किया जाएगा। यहां जो निर्माण कार्य चल रहे हैं उनमें धूल नियंत्रण के लिए एक बार पूरी धूल-मिट्टी साफ कराई जाएगी। 


नियमित पानी का छिड़काव और कपड़े ढक कर कार्य होंगे। इसके लिए ‘यूपीपीसीबी अपडेट्स आगरा’ के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप में प्रति दिन प्रत्येक स्थान पर वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए की गई गतिविधि की सूचना फोटो सहित भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर विभाग करेगा चिह्नित

जिलाधिकारी ने बताया सभी विभागों से उनके निर्माण कार्य स्थलों की सूचना मांगी है। हर विभाग इसके लिए जिम्मेदार होगा। शहर में सबसे ज्यादा प्रदूषण धूल के कणों से बढ़ रहा है। नगरायुक्त, एडीए उपाध्यक्ष और प्रदूषण बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी इसके लिए नोडल नामित किए हैं।

पराली जलाने पर होगी एफआईआर

खेतों में पराली जलाने पर एफआईआर होगी। डीएम ने बताया पांच स्थानों पर आग जलाने के मामले सामने आए हैं। किरावली में एक किसान समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बाकी एक मामले की जांच हो रही है जबकि तीन मामलों में पराली जलाने की पुष्टि नहीं हो सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें