फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: क्यूलेक्स मच्छरों का प्रकोप, काटने से हो रही एलर्जी- खुजली; इनसे बचने के लिए करें ये उपाय

Sat, 07 Mar 2026 10:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मौसम बदलने के साथ आगरा में क्यूलेक्स मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे लोगों को खुजली और एलर्जी की समस्या हो रही है। नगर निगम की ओर से अभी तक फॉगिंग शुरू नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल डेंगू का खतरा नहीं बताया है।
 
विज्ञापन
मच्छर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मौसम बदलने पर मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इनके काटने से एलर्जी हो रही है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नगर निगम ने अब तक फॉगिंग भी शुरू नहीं कराई है।
विज्ञापन


मौसम बदलने से क्यूलेक्स मच्छर तेजी से बढ़ रहे हैं। इनके काटने से खुजली, चकत्ते और एलर्जी हो रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में भी ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि अभी डेंगू का खतरा नहीं है घरों में क्यूलेक्स मच्छर हैं जिनके काटने पर कुछ देर तक खुजली और एलर्जी की दिक्कत होती है, इससे बचने के लिए मच्छर रोधी संसाधनों का उपयोग करना चाहिए।

 

डेंगू की जांच के लिए आईं किट
सीएमओ डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल डेंगू का खतरा नहीं है। इसका एडीज मच्छर बरसात के साफ पानी में पनपता है। एहतियातन 5 एलाइजा किट मंगाई गई हैं। एक किट में 96 मरीजों की जांच हो सकती है। रैपिड किट से जांच के लिए हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्था की गई है।
 

मच्छरों से बचने के लिए यह करें:
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर सोएं
- कोने, बेड के नीचे साफ सफाई रखें ।
- सोने से 2 घंटे पहले मच्छररोधी कॉइल का इस्तेमाल करें
 
विज्ञापन

बदलते माैसम में दिनचर्या का रखें ध्यान
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को 326 मरीजों की ओपीडी हुई। होली के अवकाश के बाद मरीजों की संख्या अधिक रही। अधीक्षक डॉ. अमित कुमार पांडेय ने बताया कि बदलते मौसम से खांसी, जुकाम, चर्मरोग, टाइफाइड और हृदय रोग के मरीज बढ़ रहे हैं। लोगों को अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सभी मरीजों के समुचित इलाज का ध्यान रखा जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें