फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: स्टाइल में मार रहे थे पीक, सात हजार से अधिक पकड़े गए, आठ लाख का वसूला गया जुर्माना

Mon, 20 Mar 2023 11:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान गंदगी फैलाते सात हजार से अधिक लोग पकड़े गए। इनसे आठ लाख का जुर्माना वसूला गया।   

 
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यहां स्टाइल में पीक मारना और सिगरेट पीना भारी पड़ गया। रेलवे ने ऐसे 7535 यात्री पकड़े हैं। रेलवे ने इन पर 8,30,700 रुपये का जुर्माना वसूला है। 
विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पांच टीमों ने आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजामंडी स्टेशन, मथुरा स्टेशन और धौलपुर स्टेशन पर जांच अभियान चलाया। इसमें 7407 लोगों को गंदगी करते पकड़ा। ये स्टेशन पर कोनों पर पीक मारते, खाने-पीने के सामान को इधर-उधर फेंकते और थूकते हुए पकड़े गए। 

स्टेशन पर बीड़ी-सिगरेट पीते मिले

इनसे 8,19,050 रुपये का जुर्माना वसूला गया। 128 ऐसे यात्री थे जो स्टेशन पर बीड़ी-सिगरेट पीते मिले। टीम को देखकर सकपका गए और इधर-उधर फेंकने लगे। इसे इकट्ठा करवाते हुए इनसे 11650 रुपये का जुर्माना लगाया है। सबसे ज्यादा आगरा कैंट स्टेशन पर 2171 यात्री गंदगी करते पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें