फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: क्रिसमस पर 35 हजार पर्यटकों ने किया ताज का दीदार, दोनों गेटों पर लगी रही लंबी कतार

Mon, 26 Dec 2022 12:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, आगरा

सार

क्रिसमस और वीकेंड होने के कारण रविवार को ताजमहल में दिनभर भीड़ रही। 35 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। अन्य स्मारकों पर भी अन्य दिनों के मुकाबले अधिक पर्यटक पहुंचे। 
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में क्रिसमस की छुट्टी पर 35 हजार देसी-विदेशी पर्यटकों ने अव्यवस्थाओं के बीच ताजमहल का दीदार किया। कोहरे के बीच ही तमाम पर्यटक पहुंच गए थे। दोपहर तक टिकट खिड़कियों से लेकर दोनों गेटों पर लंबी कतार रही। लपके और हॉकर्स ने भी इसका फायदा उठाया। कई पर्यटकों को गोल्फ कॉर्ट नहीं मिली। 

विज्ञापन

 
ताजमहल पर रविवार को सुबह सात बजे से ही सैलानी पहुंचने लगे, मगर तब तक ताज कोहरे के कारण धुंधला ही नजर आ रहा था। सुबह 10 बजे से टिकट खिड़कियों पर भीड़ बढ़ने लगी। दोपहर तक पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर लंबी कतार रही। प्रवेश द्वारों पर विदेशी पर्यटकों की कोरोना जांच भी की जा रही थी, इस कारण भी प्रवेश में देरी हो रही थी। शिल्पग्राम से गोल्फ कॉर्ट नहीं मिल पा रही थी। सैलानियों को पैदल ही ताज के पूर्वी गेट तक आना पड़ा। 

कई सैलानियों को शाम चार बजे तक भी टिकट नहीं मिल पाए। इसका फायदा लपके उठा रहे थे। वह पर्यटकों को ई टिकट बेच रहे थे। दिल्ली के विलियम ने बताया कि टिकट के लिए एक घंटे लाइन में लगे, इसके बाद एक घंटे प्रवेश के लिए इंतजार करना पड़ा। आगरा किले पर 8126 तो सीकरी में भी ढाई हजार सैलानी पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने लिया जायजा

ताज पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर पुरातत्व विभाग ने ताज के दोनों गेटों के अलावा मुख्य गुंबद पर भी कर्मचारी तैनात किए गए हैं। उधर, कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने ताज पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है। आगरा किले में भी कोरोना की जांच शुरू कर दी गई है।

क्रिसमस और वीकेंड पर सीकरी में उमड़े पर्यटक

क्रिसमस की छुटिटयों और वीकेंड के कारण सीकरी में स्मारकों में भी  दिनभर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। आलम यह रहा कि पार्किंग से स्मारकों तक चलने वाली सीएनजी बसों के लिए पर्यटकों कतार लगी रहीं। रविवार को प्रात: से ही गुलिस्तां वाहन पार्किंग पर्यटक वाहनों से भर गई थी। दिनभर स्मारको व दरगाह में पर्यटकों की भीड़ बनी रही।

पर्यटकों की कराई गई कोविड जांच

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को सीकरी स्मारकों में जोधाबाई बुकिंग विंडो प्रवेश द्वार पर 31 पर्यटकों की  जांच के लिए सैंपल लिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक परिहार ने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए आगरा भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें