कागारौल। ग्राम गहर्रा कला में रविवार को स्व. हेमेंद्र चाहर की पुण्यतिथि पर निशुल्क स्वास्थ्य, नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक मरीजों ने इलाज पाया। शुभारंभ फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने किया। शिविर में 15 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया। 25 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान स्व. हेमेंद्र चाहर के पिता महेंद्र चाहर और उनकी मां ने भी रक्तदान कर बेटे को श्रद्धांजलि दी। समापन समारोह में रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।