फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जोखिम लेकर ई-रिक्शा में ले जा रहे अधिक विद्यार्थी

Fri, 02 May 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सहावर में क्षमता से अ​धिक ई-रिक्शा में बैठक कर जाते बच्चे।
विज्ञापन
सहावर। कस्बा में जोखिम लेकर ई-रिक्शा चालक वाहन की क्षमता से अधिक संख्या में छात्रों को स्कूल ले जाने और घर लाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी इस लापरवाही पर संबंधित विभाग और अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अभिभावक कम पैसे के लालच में ई-रिक्शा से बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। इसका लाभ उठाते हुए चालक एक ई-रिक्शा में 8-10 छात्र बैठाकर विद्यालय छोड़ने ले जाते हैं। तय मानक के मुताबिक ई-रिक्शा में चार सवारी बैठाने की छूट है। हालांकि ई-रिक्शा चालक इसकी अनदेखी करते हैं। आए दिन ई-रिक्शा चालकों की ऐसी लापरवाही देखने वाले प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़कों पर ऐसे कई ई-रिक्शा देखे जाते हैं जो तय मानकों की अवहेलना कर अधिक संख्या में सवारियां बैठाते हैं। यह जोखिम भरा है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जान जोखिम में डालने वाला है। उनका कहना है कि इस लापरवाही पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें